रात तकरीबन तीन बजे आवाज सुनकर रवि शिवहरे की बेटी जाग गईं। उन्होंने अपने कमरे की लाइट जला दी। यह देखकर चोर फ्लैट से निकलकर भाग गए। होटल व्यवसायी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर मंगलवार सुबह एसपी सिटी विकास कुमार, सीओ सदर अर्चना सिंह पहुंच गईं।
पुलिस देख रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने अपार्टमेंट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। मगर, कोई नजर नहीं आया है। आशंका है कि चोर अपार्टमेंट के पीछे की दीवार फांदकर आए हैं। पता किया जा रहा है कि जिस समय चोर घुसे, उस समय गार्ड कहां पर थे, उन्हें क्यों नहीं पता चल सका, रवि शिवहरे ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से तकरीबन दस लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। इसमें सोने और चांदी के जेवरात, बर्तन और नकदी शामिल है। उन्होंने तहरीर दी है।
जयपुर हाउस की चोरी नहीं खोल पाई पुलिस
शहर की पॉश कालोनी जयपुर हाउस में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। खिलौना व्यवसायी के घर में घुसकर 30 लाख से अधिक के जेवरात चोरी करके ले गए थे। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। मगर, घटना का खुलासा 15 दिन में भी नहीं हो सका है। पीड़ित एडीजी जोन राजीव कृष्ण और एसएसपी प्रभाकर चौधरी से भी मिल चुके हैं।