फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मैरिज होम में चल रहा था शादी समारोह... चोरों ने लाखों रुपये और जेवर से भरा बैग किया पार, मची अफरातफरी

Sat, 25 Nov 2023 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच चोरों ने लाखों रुपये और जेवर से भरा बैग पार कर दिया। जानकारी हुई तो अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
Agra: मैरिज होम में शादी के बीच लाखों रुपये और जेवर से भरा बैग चोरी, जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की रात एक मैरिज होम पर शादी समारोह का आयोजन हो रहा था। चंहुओर खुशियों का माहौल था। इसी बीच अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने जानकारी की तो पचा चला कि लाखों रुपयों और जेवर से भरा बैग गायब हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन


मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के ककुआ स्थित हरिओम वाटिका का है। यहां शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे शादी समारोह के दौरान दूल्हे के ताऊ के पास से पॉलिथीन में रखें सोने और चांदी के गहने और 2,43,000 रुपये गायब हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से भी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिकाओं की बढ़ी डिमांड, शौक पूरे कराने को नहीं थे पैसे... तो बन गए लुटेरे; अब जेल में कटेंगे दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे के पिता अशोक कुमार चाहर निवासी रोहता, सुरक्षा विहार ने बताया कि बेटे हम्बीर सिंह की शादी दाऊजी के कासिमपुर से हो रही है। सगाई समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच स्टेज के पास से दूल्हे के ताऊ के बगल में रखा प्लास्टिक का पॉलिथीन गायब हो गया। जिसमें गहने और नकदी थी। वहीं मौके पर पहुंचे थाना मलपुरा प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें