फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आग के अंगारों में दब गईं किसान चीखें, झोपड़ी में जिंदा जल गया; उपले और पुआल धू-धूकर जले

Sat, 25 Nov 2023 10:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में आग के अंगारों में किसान चीखें दब गईं। इससे वह झोपड़ी में जिंदा जल गया। उपले और पुआल धू-धूकर जले। 
विज्ञापन
Mainpuri News: किशन लाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती रात किसान किशनलाल को झोपड़ी में बचने के लिए समय ही नहीं मिला। आग में घिरने के बाद वह असहाय हो गए थे। झोपड़ी में उपले और जमीन पर पुआल बिछी थी। एक साथ सभी आग में सुलग उठे थे। ऐसे में किसान की चीखें कुछ ही देर में शांत हो गईं।

विज्ञापन


घटना भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर की है। गांव निवासी वृद्ध किसान किशन लाल ने इस बार पांच बीघा खेत में आलू की फसल की थी। क्षेत्र में जंगली सूकरों का उत्पात है। जिस कारण वह खेत पर ही झोपड़ी डालकर किशन लाल रहने लगे थे। घर से खाना खाने के बाद रोजाना ही झोपड़ी में सोते थे और पशुओं से खेत की रखवाली करते थे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पूर्व थाना प्रभारी ने पत्नी के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट...तो उन पर दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध और पीटने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को वृद्ध शायद गहरी नींद में सो गए थे। इस वजह से आग लगने की उन्हें जानकारी नहीं हो सकी। कुछ ही देर में झोपड़ी उसके अंदर रखे उपले और जमीन पर बिछी पुआल ने आग पकड़ ली। एक साथ झोपड़ी आग से घिर गई और नरम जमीन भी आग से गरम हो उठी। धुआं और आग की तीव्रता के आगे किशनलाल शायद बेबस हो गया। कुछ ही देर में उनकी चीखें झोपड़ी के अंदर ही घुट कर रह गईं। हादसे के बाद जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी रूह कांप गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें