फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: रात में घर की छत पर सोया था परिवार, चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर नकदी-जेवर किए पार

Tue, 03 May 2022 01:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

अड़ींग पंचायत के मजरा राजपुर में एक परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। रात में किसी वक्त घर में चोर घुस आए और नकदी-जेवर चुरा ले गए। 
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र की अड़ींग पंचायत के मजरा राजपुर में सोमवार रात को चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। कमरे का ताला तोड़कर चोर 40 हजार रुपये और आठ लाख के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह परिजन जागे तो घर में सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात अड़ींग के मजरा राजपुर स्थित राधेलाल के मकान को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात में किसी वक्त चोर मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 40 हजार रुपये, आठ लाख के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए आभूषणों में सोने की चार चूड़ी, एक कंठी, तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, पांच जोड़ी चांदी पाजेब आदित बताए गए हैं। 

छत पर सो रहे थे पुत्र और बहू 

मंगलवार सुबह पांच बजे राधेलाल के घर में जगार होने पर कमरे का गेट खुला एवं सामान बिखरा देख पैरों से जमीं खिसक गई। राधेलाल ने बताया कि सोमवार रात को उनका पुत्र राहुल और उसकी पत्नी छत पर सो रहे थे। नीचे कमरे में वह सोए थे। सुबह जब उठे तब चोरी का पता चला। 

चोरी की घटना के संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि राजपुर में एक मकान में चोरी की सूचना मिली है। चौकी इंचार्ज जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें