फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज सड़क हादसा: मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, घायलों का निशुल्क उपचार कराने के निर्देश

Tue, 03 May 2022 12:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

कासगंज सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों का निशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया शोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और घायलों का निशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सत्संग में जा रहे थे टेंपो सवार 

पटियाली-कायमगंज मार्ग पर बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई थी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। टेंपो सवार पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप सामने से आ रही बोलेरो ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपों में 10 सवारियां थीं। 

मृतकों में ज्यादातर महिलाएं 

मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बोलेरो सवार एक युवक की भी मौत हुई है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री ने घायलों का उपचार निशुल्क कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में तीन और डॉक्टर और तीन फार्मासिस्ट बुलाए गए हैं। मृतकों और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शवों को देखते ही चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें