फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पुलिसकर्मी और फौजी सहित तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Mon, 17 Sep 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जिले में चोर बेखौफ हैं। शनिवार रात को शहर में फौजी, जैथरा कस्बे में पुलिसकर्मी और तकनीकी सहायक के घर से चोरों ने दो लाख से अधिक की नकदी और करीब 12 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित लोगों ने कोतवाली नगर और जैथरा में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला पीपल अड्डा नगरसेन वाली गली निवासी ओमवीर पुत्र सुंदरलाल सेना में नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले फौजी ने अपने गांव विजयपुर मिरहची में कथा भागवत का आयोजन कराया था। जिसका भंडारा कराने के लिए वो परिवार के साथ 13 सितंबर को गांव गए थे। 

शनिवार को चोरों ने मौका पाते हुए पीपल अड्डा वाले मकान पर लगे ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर घर में रखी डेढ़ लाख की नकदी, साढ़े तीन लाख के जेवरात, एलईडी, बर्तन, अनाज आदि सामान चोरी करके ले गए। जब फौजी घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जैथरा में भी चोरी

उधर, थाना जैथरा क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी अरविंद यादव के मकान के बाहर परिवार के सभी सदस्य रात को सो रहे थे। उसी समय चोर घर के अंदर घुस गए और 14 हजार रुपये की नकदी, 10 तोले सोने और एक किलो चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। 

इसके बाद चोर पड़ोस के गांव नगला बदे में पहुंच गए। जहां मैनपुरी किशनी ब्लाक में तैनात तकनीकी सहायक के घर में धावा बोल दिया। जहां से चोर 55 हजार की नकदी और करीब साढ़े चार लाख रुपए के जेवरात चोरी साफ करके ले गए। 

घटना की जानकारी लोगों को सुबह जागने पर हुई। लोगों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची जैथरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित लोगों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें