फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चोरों ने घर से पांच लाख की नकदी और लाखों के जेवर किए पार, पीछा करने पर फायरिंग कर फैलाई दहशत

Wed, 08 Nov 2023 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में चोरों ने घर से पांच लाख की नकदी और लाखों के जेवरात पार कर दिए। जगार होने पर ग्रामीणों ने पीछा किया तो फायरिंग करके दहशत फैला दी। 
विज्ञापन
Agra: चोरों ने घर से पांच लाख की नकदी और लाखों के जेवर किए पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात चोरों ने गांव के एक घर में धावा बोल दिया। लाखों की नकदी और जेवरात पार कर दिए। साथ ही घर में रखी 30 कारतूस व लाइसेंसी बंदूक भी उठा ले गए। भागते समय मकान मालिक जाग गया। उसने चोरों का पीछा किया तो चोरों ने उस पर फायरिंग कर दी। इससे वह दहशत में आकर रुक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के बजहेरा गांव की है। बीती रात गांव निवासी महेशपाल सिंह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। दिवाली पर घर की सफाई चलने के कारण सीढ़ी बाहर ही रखी रह गई थी। परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रात करीब दो बजे चोर सीढ़ी दीवार से लगाकर छत पर आ गए। इसके बाद जीने (पक्की सीढ़ियां) का ताला तोड़कर घर में पहुंच गए।

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रियंका मिश्रा के बाद इस महिला आरक्षी की रील वायरल, 'जिंदगी ने दी हवा, थोड़ा सा धुआं उठा' में दिखीं मगन
विज्ञापन


महेशपाल की पत्नी संजू देवी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। खटपट की आवाज सुनकर महेशपाल जाग गए। शोर मचाया तो चोर भागने लगे। शोर सुनकर जागे ग्रामीणों ने पीछा किया तो चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे ग्रामीण रुक गए। महेशपाल ने घर जाकर देखा तो अलमारी और संदूक के ताले टूटे पड़े थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: 'जब नहीं दिखेगा ताज... तो क्यों आएंगे पर्यटक', पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला

घर में रखी पांच लाख की नकदी और करीब 45 तोला सोने, एक किलो 700 ग्राम चांदी के आभूषण गायब थे। इसमें कुछ आभूषण उनकी बेटी के भी रखे थे। महेशपाल ने बताया कि रात में छत पर करीब आधा दर्जन हथियारबंद लोग दिखाई दिए थे। पुलिस ने उसी रास्ते में तलाशी ली तो रास्ते में पड़ी बंदूक बरामद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें