फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंगियों से एक्सप्रेस-वे भी सुरक्षित नहीं: स्कार्पियो से स्टंट, बनाई रील; बेखौफ होकर दिखाते रहे रंगबाजी

Wed, 08 Nov 2023 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में हुड़दंगियों से एक्सप्रेस-वे भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर युवाओं ने स्कार्पियो से स्टंट करते हुए रील बनाई। बेखौफ होकर घंटो रंगबाजी दिखाते रहे। 
विज्ञापन
हुड़दंगियों से एक्सप्रेस-वे भी सुरक्षित नहीं: स्कार्पियो से स्टंट, बनाई रील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रील बनाने का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। युवा रील बनाने के पीछे पागल दिख रहे हैं। कहीं भी, कभी भी वीडियो बनाने लगते हैं। उन्हें न तो अपनी जान की परवाह होता है और न ही उनके इस कृत्य से लोगों को होने वाली दिक्कतों की। 

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का सामने आया है। यहां कुछ युवा यूपी पुलिस का स्टीकर लगी स्कार्पियो से पहुंचते हैं। वह बेखौफ होकर रंगबाजी करते नजर आ रहे हैं। स्टंट करके वीडियो बना रहे हैं। उन्हें इस बात का जरा भी आभास नहीं है कि उनके इस कृत्य से राहगीरों को कितनी समस्या होगी।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: 'जब नहीं दिखेगा ताज... तो क्यों आएंगे पर्यटक', पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


रील बनाने के चक्कर में एक्सप्रेस-वे पर जमकर हंगामा काटा। काफी देर स्टंट करते रहे। गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी। बिना नंबर की गाड़ी को एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार में दौड़ाते रहे। उन्हें किसी बात का डर नहीं रहा। यूपी पुलिस का चिन्ह लगाकर हुड़दंग करते रहे। यह वीडियो अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट्स से पोस्ट किए गए। कुछ देर के लिए तो गाड़ियां खड़ी करके एक्सप्रेस-वे को ब्लॉक कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें