फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लगा दी आग: पेट्रोल डालकर जलाया दरवाजा, फिर घर में घुसकर की चोरी; बच्चे का खिलाैना भी न छोड़ा

Fri, 31 Jul 2026 08:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में चोरों ने वारदात करने के लिए घर के दरवाजे को आग के हवाले कर दिया। फिर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के दाैरान चोरों ने बच्चे के खिलाैने तक को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बिचपुरी की साईंनाथ कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान का दरवाजा पेट्रोल डालकर जला दिया। इसके बाद घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेट ले गए। बच्चे की रिमोट वाली कार भी चोर ले गए। जगदीशपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भरतपुर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह पिछले तीन साल से साईंनाथ कॉलोनी में रह रहे हैं। पत्नी ज्योति की तबीयत खराब होने पर 14 जुलाई को भरतपुर चले गए थे। 23 की सुबह लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा और घर का मुख्य दरवाजा जला मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। अंदर अलमारियों के ताले टूटे और कई सामान बिखरे थे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

मनीष का आरोप है कि सोने की अंगूठी, पत्नी के झुमके, मंगलसूत्र, 500 ग्राम चांदी की पायल, 25 हजार रुपये नकद और बच्चे की रिमोट वाली कार चोर ले गए। घर के बाहरी हिस्से में खड़ी उनकी बाइक से पेट्रोल निकालकर दरवाजे को जलाया गया था। दोबारा शिकायत करने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जांच चल रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकाॅर्डिंग देखी जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें