फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का आतंक, रहें सावधान:  घर और दुकान से समेट ले गए लाखों का माल, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 14 Sep 2023 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो घर और एक दुकान के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
घर में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने दो दिन में 2 घर और 1 दुकान में चोरी की। लाखों रुपये, जेवरात और मोबाइल चुरा ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नंदा सिटी, द्वारिका धाम काॅलोनी निवासी प्रशांत मिश्रा के घर में मंगलवार रात सीढ़ी लगाकर चार चोर घुसे। परिवार एक कमरे में सो रहा था। चोर दूसरे कमरे से तीन मोबाइल, 40 हजार रुपये, क्रेडिट कार्ड चुरा ले गए। परिवार को सुबह जागने पर घटना का पता चला। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए।

इसी तरह चोरों ने बालाजीपुरम, ट्रांस यमुना में वारदात की। राहुल कुमार के घर से तीन मोबाइल, 30 हजार रुपये और जेवरात चोरी कर ले गए। आवास विकास काॅलोनी निवासी भारत कुमार की कचहरी घाट में दुकान है। 11 सितंबर की रात उनकी दुकान में चोरी हुई। चोर दुकान में रखे 2 लाख रुपये समेट ले गए। पीड़ितों ने मुकदमे दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें