फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर हुए सक्रिय: ताजगंज में पानी के 200 स्मार्ट मीटर चोरी,  दर्ज कराई गई एफआईआर

Sun, 19 Nov 2023 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक ने ताजगंज थाने में स्मार्ट वाटर मीटर चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बीते साल अगस्त में 17 हजार घरों के बाहर स्मार्ट वाटर मीटर लगाए गए थे, जिनका अब अता पता नहीं है। 
 
विज्ञापन
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज को 24 घंटे पानी देने की आगरा स्मार्ट सिटी योजना के तहत घरों के बाहर लगाए गए स्मार्ट वाटर मीटर चोरी हो गए हैं। 130 करोड़ रुपये की इस योजना में स्मार्ट सिटी कंपनी ने काले रंग के बॉक्स में स्मार्ट मीटर लगवाए थे, जिनमें से 200 मीटर चोर ले गए। इस मामले में कंपनी के महाप्रबंधक अरुण सिंह ने थाना ताजगंज में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ताजगंज थाने में दर्ज एफआईआर में महाप्रबंधक अरुण सिंह ने कहा है कि आगरा स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में पानी की सप्लाई की निगरानी के लिए स्मार्ट मीटर लगाए गए थे, जिन्हें कुछ लोग चोरी करके ले गए हैं। इससे योजना की छवि तो प्रभावित हो ही रही है। वहीं राजस्व भी नहीं मिल पाएगा। कई लोगों ने पानी के कनेक्शन को काटकर मीटर के नीचे से अवैध कनेक्शन करा लिया है, जबकि कई जगह स्मार्ट मीटर ही चोरी करके ले गए हैं। प्रोजेक्ट के तहत 17 हजार मीटर लगाए गए थे, इनमें 200 चोरी हुए हैं। 1990 के दशक में लगे पानी के मीटर खराब होने के 30 साल बाद यह पहल की गई थी, लेकिन चोरी के कारण पानी की खपत का आकलन नहीं हो पा रहा है।

ये भी पढ़ें -  World Cup 2023: जब 40 साल पहले विश्वविजेता बनी थी भारतीय टीम, जोरदार हुआ था स्वागत; तोड़ दिए थे होटल के शीशे
विज्ञापन



400 मोबाइल में डाउनलोड हुआ मेरा आगरा एप
आगरा स्मार्ट सिटी ने मेरा आगरा मोबाइल एप को शुक्रवार को लांच किया था। ट्रायल के लिए यह शहर के 100 लोगों को दिया गया था। शनिवार को गूगल प्ले पर एप को डाउनलोड करने वालों की संख्या 500 दर्ज की गई। शनिवार को यह एप 400 लोगों ने डाउनलोड किया। मोबाइल एप में फिलहाल सिटी बसों से जुड़ा ब्योरा लोगों को नजर नहीं आ रहा है। सिटी बसों की लोकेशन, रूट और किराए की जानकारी इसमें नहीं मिल रही है। इससे पहले आगरा स्मार्ट सिटी ने सर्वम सेतु एप बनाया था, जिसे पानी की लाइनों की लीकेज, नए कनेक्शन, मरम्मत आदि की निगरानी के लिए दो साल पहले लांच किया गया था, लेकिन एक माह बाद ही यह बंद हो गया। जलकल विभाग ने इसका उपयोग ही नहीं किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   विश्व धरोहर सप्ताह 2023: मुफ्त में करिए ताज का दीदार, सभी स्मारकों में पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश


घर का ताला तोड़कर नकदी, सामान चोरी
गांव सिरौली में शुक्रवार की रात भगवान सिंह के घर में चोरी हो गई। चोर गेट के ताले तोड़कर घुसे और 10 हजार रुपये, बच्चों की गुल्लक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा आदि सामान उठा ले गए। पीड़ित भगवान सिंह ने बताया कि वह खेत पर गए थे। बच्चे बगल में बने भाई के घर पर सो रहे थे। थाना मलपुरा प्रभारी ईश्वर चंद्र तोमर ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। संवाद

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें