फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कैला रानी जगत कल्यानी…,संजय काला के भजनों पर झूमे लोग

Sun, 19 Nov 2023 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सदर बाजार में सजे छठवें मां भगवती विशाल देवी जागरण में आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिला। संजय काला के भजनों पर देर रात तक भक्त झूमते नजर आए।
 
विज्ञापन
संजय काला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैला खोलो झंझन किवाड़… अंगना में आई कैला मां…,कैला रानी जगत कल्यानी…जैसे भजन जब टी सीरीज फेम गायक संजय काला ने गाए तो भक्त झूमने लगे। सदर बाजार में सजे छठवें मां भगवती विशाल देवी जागरण में आस्था और उत्साह का संगम देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


शनिवार को यूपी वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के सहयोग से देवी जागरण आयोजित किया गया। भव्य मंच पर माता का दरबार सजा था। माता के समक्ष अखंड जोत प्रज्जवलित कर जागरण आरंभ हुआ।
भजन गायक संध्या शाक्य, अंशु वेदी, सचिन मनचंदा के साथ सरदार दलजीत सिंह ने माता के भजनों को स्वर दिए। इसके बाद संजय काला ने उपस्थित हो माता के जयकारे लगवाए और अपने सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक भक्त जय माता दी के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दिल्ली के कलाकारों की राम दरबार और बजरंगबली की झांकी विशेष आकर्षण रही। इसके साथ ही मां काली, महाकाल, मयूर नृत्य आदि की झांकियाें ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
व्यवस्था संयोजक कमलप्रीत सिंह (शैंकी), डॉ. संदीप मनोचा, डॉ. अशाेक सेठी, प्रवीन अग्रवाल, दलजीत सिंह, सोनू शर्मा, विमल सोलंकी, प्रेमचंद्र गुप्ता, बौनी महाजन, प्रिंस, नारायन राठी, नवीन, वीरेंद्र, कन्हैया अग्रवाल, अमर आदि ने संभाली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें