फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब के चोर: सोने-चांदी के जेवर संग घर से चुराई ऐसी चीजें, चकराया मकान मालिक का दिमाग; छोड़ गए सबूत

Tue, 15 Aug 2023 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

चोरों ने शमसाबाद क्षेत्र के गांव पुरा धमेना में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां घर से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण तो चोरी किए है, इसके साथ ही रसोई से मिठाई और घी भी चोरी किया।
विज्ञापन
खेत में पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना शमसाबाद क्षेत्र में चोरी की ऐसी घटना हुई, जिसने पुलिस को भी चकरा दिया। रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवर ही नहीं, बल्कि घर में रखी घी और मिठाई भी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने खेत में बैठकर घी पी लिया और मिठाई खाई। सुबह जब घटना की जानकारी हुई। आसपास देखने के दौरान खेत से घी और मिठाई का खाली डिब्बा मिला। 
विज्ञापन

 

यहां की है घटना

थाना शमसाबाद के गांव पुरा धमेना में रविवार की रात चोरों ने एक घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी चुरा ली। इसके अलावा उन्होंने मकान स्वामी का घी और मिठाई भी चोरी कर ली।  मकान स्वामी रोहतान सिंह ने बताया कि रात में चोरों ने घर में धावा बोला। कमरों के गेट की कुंडी को काटा  और अलमारी का लॉक तोड़कर सात लाख रुपए की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। 

ये भी पढ़ें -  Agra: मोबाइल चोरी होने के बाद युवक कर बैठा ये गलती, लगा एक लाख रुपये का झटका
 

रसोई से की चोरी

इसके बाद चोरों ने घर की रसोई से मिठाई और घी का डिब्बा भी चोरी कर लिया और वहां से भाग गए। रात में चोरों ने रोहतान सिंह के घर के बगल में स्थित खेत में ही बैठकर घी पी लिया और मिठाई खा ली। इसके बाद घी और मिठाई का खाली डिब्बा वहीं छोड़ कर फरार हो गए। 

ये भी पढ़ें -  संभल कर करें एटीएम का इस्तेमाल: पुलिस के हत्थे चढ़ा ऐसा गैंग, मशीन में गड़बडी कर करता था खाता खाली
 
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी गृह स्वामी रोहतान सिंह ने सुबह पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष शमशाबाद अनिल शर्मा ने बताया घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें