फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के दो मासूम संग आग लगाकर जान देने के ये हो सकते हैं तीन कारण

Thu, 27 Sep 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
घटना के बाद मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासगंज के सहावर में महिला और उसके दो मासूम बच्चों की आग से मौत हो गई थी। गुरुवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिए गए। महिला और बच्चों के शव गांव में पहुंचते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। बच्चों के शव दफनाए गए, जबकि महिला की चिता जलाई गई।

विज्ञापन

      
बुधवार को गांव में महिला मिथलेश ने अपने दो मासूम बच्चे उजाला और हनी के साथ केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। घटना में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। आत्महत्या के कारणों को लेकर अलग अलग चर्चाएं हैं। 

महिला मिथलेश की पति बौबी के साथ दूसरी शादी हुई थी। बौबी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में फेरी का काम करता है। अभी 8 दिन पहले ही वह गांव घूमकर गया था। महिला बच्चों के साथ घर में अकेली रहती थी। उसे पति की कमी खलती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो-तीन दिन पहले महिला और उसके एक बच्चे हनी को बुखार आया था। उसने बुखार आने की जानकारी बौबी को फोन करके दी। बौबी ने पत्नी मिथलेश को डॉक्टर को दिखाने को कह दिया और एक हजार रुपये उसके बैंक खाते में ट्रांसफर करा दिए।

उसे खुद की बीमारी व बच्चे की बीमारी का भी तनाव था। इसके अलावा सौतेले बच्चों से पति का अधिक लगाव रहना भी उसे हमेशा खटकता रहता था। 

पति बौबी बंजारा ने पत्नी और दो बच्चों की मौत के मामले में बताया कि वह कुछ दिन पहले ही गांव में होकर गया था। पत्नी से कोई झगड़ा नहीं था। आत्महत्या करने का कोई कारण भी उसे समझ नहीं आ रहा। पत्नी ने खुद को और बच्चे को बुखार आने की बात दो दिन पहले कही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें