अगले सप्ताह भी होगा काम
जलनिगम (गंगाजल इकाई) के प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर आरके गुप्ता ने कहा कि हमने दो लाइनों पर आउटलेट कनेक्शन किए हैं। मंगलवार की सुबह से पानी देना शुरू कर देंगे। अगले सप्ताह सैन्य क्षेत्र वाली लाइन पर आउटलेट कनेक्शन के लिए शटडाउन लिया जाएगा।
एक लाइन की आपूर्ति बंद की
जलकल विभाग के सचिव अनवर ख्वाजा ने कहा कि जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से केवल नौलक्खा पंपिंग स्टेशन की एक लाइन की सप्लाई बंद की गई थी। बाकी वाटरवर्क्स चालू रहा।
नगला हवेली के लोगों ने मांगा पानी
नगला हवेली के लोगों ने पानी की सप्लाई के लिए सोमवार को जलनिगम की गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। नगला हवेली के चौ. रामवीर सिंह ने बताया कि तीन महीने से पानी ना मिलने के कारण लोग परेशान है।
जनता में आक्रोश है। अगर जल्द से जल्द पानी नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन होगा। इस दौरान सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।