Agra Weather News: आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में सिर्फ एक दिन बारिश नहीं होने से तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इससे उमसभरी गर्मी रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे मौसम में ज्यादा राहत महसूस नहीं होगी।
उमस लोगों को करेगी परेशान
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक बादल सूरज की तल्खी पर तो अंकुश लगाएंगे लेकिन उमस लोगों को परेशान करेगी। बुधवार को भी पूरे दिन आसमान पर बादलों का डेरा रहा। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में 7.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री का उछाल आया।