फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीआईजी की पत्नी भी हुईं जालसाजी का शिकार

Thu, 28 May 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता शैलेंद्र अग्रवाल की जालसाजी का शिकार सेवानिवृत्त डीआईजी की पत्नी भी हुईं। सपा नेता ने सात लाख की रकम आलू भंडारण के नाम पर उनसे ले ली। फिर वापस नहीं की। इस पर थाना ताजगंज में शैलेंद्र के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने डीजीपी से मामले की शिकायत भी की है।
विज्ञापन

लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभव खंड निवासी अनिल दास सेवानिवृत्त डीआईजी हैं। उनकी पत्नी संगीता दास ने थाना ताजगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शैलेंद्र ने एलडी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड ग्राम जारौली शमसाबाद में निवेश के नाम पर उनसे अलग-अलग तिथियों मेें सात लाख रुपये लिए थे। इस पर शैलेंद्र ने उन्हेें एक चेक दे दिया। जनवरी 2012 में चेक बैंक में जमा किया तो पता चला कि शैलेंद्र के खाते में रकम ही नहीं है। बातचीत की तो उसने कुछ दिन बाद रकम लौटाने की बात कही। उसने रुपयों को बिजनेस में नहीं लगाया और वापस भी नहीं किया। इसके बाद टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें