फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: न्यायालय की सुरक्षा में न हो कोई लापरवाही

Wed, 15 Jan 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। न्यायालय की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। बुधवार को ये बातें पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने न्यायालय के निरीक्षण के दौरान कहीं। कहा कि न्यायालय में आने जाने वालों की सघनता के साथ चेकिंग की जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का जायजा लेते हुए सुरक्षाकर्मियों से कहा कि कोर्ट में आने वालों की तलाशी लें। अनधिकृत वाहनों का प्रवेश परिसर में नहीं होना चाहिए। एसपी ने न्यायालयों के बाहर लगाए गए मेटल डिटेक्टर को देखा। एसपी ने दीवानी परिसर के मुख्य व द्वितीय गेट पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए। इस मौके पर पीआरओ विनोद कुमार, यातायात प्रभारी प्रदीप सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें