फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस स्टैंड पर छांव के इंतजाम नहीं, धूप से तप रहीं बसें

Thu, 24 Apr 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के लिए छांव का इंतजाम नहीं है। इससे बसें तप जाती हैं और यात्रियों को यात्रा के दौरान खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर मैनपुरी डिपो का बस स्टैंड है। स्टैंड के बाहरी हिस्से में, जहां रोडवेज बसें खड़ी होती हैं। छांव न होने से धूप खड़ी बसें तप जाती हैं। यात्रा के लिए बसों में बैठने वाले यात्रियों को गर्मी की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

स्टैंड में बैठे रह जाते हैं यात्री, बाहर से छूट जाती है बस
रोडवेज बस स्टैंड के भीतर यात्रियों के बैठने के लिए इंतजाम हैं। लेकिन यदि यात्री गर्मी से राहत पाने के लिए स्टैंड के अंदर बैठते है तो बाहर से बस छूट जाती है। ऐसे में यात्रा के पहले ही लोगों को दिक्कतों से रूबरू होना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी बढ़ने के साथ बसों को अब अंदर खड़ा कराया जाएगा। स्टैंड पर बसों के खड़े होने और यात्रियों के बैठने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कूलर और पंखों के साथ पानी के लिए वाटरकूलर, हैंडपंप भी सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। - अनुज दुबे, स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें