फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18.11 लाख की आभूषण नगदी चोरी कर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर की घनी बस्ती स्थित गली पटेल नगर में चोरों ने रेडीमेड कारोबारी के बंद घर के ताले तोड़कर 18.11 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेड़ीमेड कारोबारी नरेश चंद्र अग्रवाल अपने परिवार के साथ इलाज कराने के लिए रविवार सुबह आगरा गए थे। रविवार रात चोर मुख्य दरवाजे के ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद चोर कमरे का जंगला काटकर घर में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये की नकदी और 17.81 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर ले गए।
सोमवार सुबह नरेश चंद्र अग्रवाल के भाई अजय अग्रवाल उनके घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने भतीजे को दी। सूचना पर उनका भतीजा आयुष अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ घर लौट आया। चोरी की जानकारी पर बड़ी संख्या में बस्ती के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। जानकारी पर एएसपी आदित्य वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। मामले में आयुष अग्रवाल ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

चोरों ने घर का मंदिर भी नहीं छोड़ा
चोरों ने वारदात को अंजाम देते समय घर में बने मंदिर को भी नहीं छोड़ा। चोरों ने मंदिर में बनी दराजों को भी खंगाला। चोर मंदिर के दराजों में रखे पूजा के पैसे भी पार कर ले गए।
फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट भी बुलाए
चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुला लिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने दरवाजे और ताले समेत अन्य स्थानों से फिंगर प्रिंट लिए। वहीं घटनास्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वैड को भी बुलाया गया।
चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए तीन टीम गठित की गई है। पुरानी चोरी की वारदातों के रिकॉर्ड भी मांगे गए हैं। कोतवाली पुलिस को शीघ्र वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- आदित्य वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, कासगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें