फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 45 लाख से अधिक की चोरी का तीन दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
कागारौल थाने के बाहर खड़े बीसलपुर गाँव के ग्रामीण
विज्ञापन
कागारौल। थाना क्षेत्र के गांव बीसलपुर में दो घरों से 45 लाख रुपये से अधिक की चोरी की वारदात का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर सोमवार को ग्रामीणों का रोष फूट पड़ा। करीब 50 से 60 महिला-पुरुष ग्रामीण पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने चोरी का शीघ्र खुलासा, चोरी गए माल की बरामदगी तथा गांव में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों से चोरी के खुलासे के लिए सात दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात चोरों ने गांव बीसलपुर में दो घरों को निशाना बनाया था। चोर प्रमोद चतुर्वेदी के घर से 50 हजार रुपये की नकदी, करीब 250 ग्राम सोने और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। वहीं सत्यवीर के घर से 54,200 रुपये नकद और दो सोने की अंगूठियां चोरी हुई थीं। इसी दौरान एक अन्य घर में परिजन के जाग जाने पर चोर वहां से भाग निकले थे। चोरी की घटना के बाद पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी हैं, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
-
पुलिस चोरी के सामान पर उठा रही सवाल
थाने पहुंचे पीड़ित प्रमोद चतुर्वेदी की पत्नी सरिता ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी चोरी के बावजूद गांव में रात्रि गश्त नहीं किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण महिला प्रवेश ने बताया कि पुलिस जांच को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही और केवल कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है। पीड़ित के रिश्तेदार लोकेंद्र लवानियां ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय केवल जांच का हवाला दे रही है, उच्चाधिकारियों से शिकायत किए जाने पर स्थानीय पुलिस चोरी गए सामान की मात्रा पर भी सवाल उठा रही है। थाने पहुंचे ग्रामीणों में जगदीश प्रसाद, रामवीर लवानियां, सहदेव सिंह, महेश सिंह, देवेंद्र चतुर्वेदी, रामभरोसी, संजय सिंह, सियाराम, सतीश, पदम, सरिता, प्रवेश, रामवती, दयावती, कमलेश, राजकुमारी सहित लगभग 50 से 60 महिला-पुरुष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


___________
वर्जन....


चोरी के खुलासे के लिए एसओजी की टीम व थाना पुलिस की दो टीम लगी हुई हैं। जल्द ही चोरों का पता लगाकर चोरी का खुलासा किया जायेगा। -जसवीर सिंह सिरोही, एसीपी सैंया


____________


परिजन थाने में बैठे रहे, पीछे से चोरों का दुकान पर धावा

बीसलपुर गांव में सोमवार को चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया जब ग्रामीण पीड़ित प्रमोद चतुर्वेदी के साथ थाने गए हुए थे। प्रमोद के चाचा जगदीश प्रसाद, चाची गुड्डी देवी भी उनके साथ थाने गए हुए थे। इसी दौरान दिन दहाड़े अज्ञात चोर उनके बाड़े में बनी लेडीज कार्नर की बंद दुकान से 3,500 रुपये नकद, कानों के दो कुंडल और नाक की एक बाली चोरी कर ले गए। थाने से आने के बाद जगदीश प्रसाद को दुकान पर पहुंचने पर सामान बिखरा हुआ मिला, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें