फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के सरलाबाग में चोरी: नोएडा गया हुआ था परिवार, चोरों ने ताले तोड़कर उड़ाया 17 लाख का माल

Fri, 29 Sep 2023 03:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पूरा परिवार नोएडा गया हुआ था। घटना की जानकारी पड़ोसी ने उनको दी।
 
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चोरों का आतंक फिर शुरू हो गया है। थाना न्यू आगरा अंतर्गत सरला बाग में बंद पड़े मकान से 17 लाख रुपये की चोरी हो गई। पूरा परिवार सुबह नोएडा गया था। रात में पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने बताया कि मकान का दरवाजा खुला हुआ है। जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


सरला बाग के मकान नम्बर 82 में मोहन सिंह वर्मा एडवोकेट परिवार सहित रहते हैं। बताया गया है कि गुरुवार की सुबह वे परिवार के साथ तीन दिन के लिए नोएडा गए थे। बराबर में उनके रिश्ते के भाई रहते हैं। घर में गार्ड भी था। रात करीब आठ बजे गार्ड खाना खाने गया था। एक घंटे बाद लौटकर गार्ड आया तो उसने देखा कि एक दरवाजा खुला हुआ था। उसने फोन कर बताया। इस पर मोहन सिंह ने अपने भाई के बेटे को फोन किया। उसने जाकर दरवाजा बंद कर दिया। मगर, रात को उन्होंने फिर से भतीजे को भेज कर दरवाजे चेक करवाने को कहा। भतीजे ने जब कमरे चेक किए तो अंदर के कमरे में दो अलमारी के ताले टूट हुए थे।

मोहन सिंह वर्मा ने बताया कि चोर सोने-चांदी के जेवरात और करीब दो लाख रुपए  नकदी ले गए हैं। चोरी हुए माल की कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। रात में एसीपी अरीब अहमद मौका मुआयना करने पहुंच गए थे। मकान मालिक कुछ लोगों पर चोरी का शक जताया है। उनका कहना था कि उनके नजदीकी लोगों को पता था कि वे तीन दिन के लिए बाहर जा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें