फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लाखों का माल चोरी किया और घर में ही की पार्टी, पीड़ित को भी दिया दावत का न्योता

Sat, 21 Apr 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा शहर में बुधवार रात को चोरों ने चार कई जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। टेढ़ी बगिया में कास्मेटिक व्यवसायी के घर से पांच लाख रुपये के हीरे के जेवरात और 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। 
विज्ञापन


एक मोबाइल भी ले गया। घरवालों ने फोन मिलाया तो यमुना किनारे पर पार्टी मनाकर जेवर वापस करने को कहने लगा। बाद में फोन स्विच आफ हो गया। 

इसके अलावा न्यू आगरा में जूता व्यापारी के घर से पांच लाख के जेवरात और सदर में मोबाइल शॉप से दस लाख के मोबाइल और नकदी चोरी हुए। 

सामान समेटते चोर - फोटो : अमर उजाला
विकास नगर, टेढ़ी बगिया निवासी सत्यप्रकाश कास्मेटिक व्यवसायी हैं। घर के निचले हिस्से में दुकान है। बुधवार रात तकरीबन दो बजे घर में छत के रास्ते से दो चोर घुस गए। परिवारीजन एक कमरे में सो रहे थे। 

दूसरे कमरे में रखी अलमारी को चोरों ने तोड़ दिया। आवाज सुनकर व्यापारी की बेटी जाग गई। उसने शोर मचा दिया। इस पर चोर भागने लगे। सत्यप्रकाश ने एक चोर को पकड़ लिया। मगर, उसके साथी ने पिटाई कर दी। 

इसके बाद दोनों भाग गए। तड़के चार बजे पुलिस पहुंच गई। चोर अलमारी का लॉक तोड़कर पांच लाख रुपये के हीरे के जेवरात और 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोर एक मोबाइल भी ले गया। 

घर वालों से की बात

जब घरवालों ने फोन मिलाया तो चोर बात करने लगा। व्यापारी को जेवरात देने के लिए यमुना किनारे पर बुलाने लगा। कहा कि वह आकर उसके साथ पार्टी मनाए और जेवर लेकर चला जाए। बाद में पुलिस ने फोन मिलाया। मगर, फोन स्विच आफ हो गया। 

कृष्णा बाग कालोनी, टेढ़ी बगिया निवासी जगदीश नारायण के घर में हुई। रात दो बजे छत के रास्ते से चोर आ गए। चोर अलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये और 25 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। 

तीसरी चोरी घटना कालिंदी विहार के डी ब्लाक में हुई। ट्रैफिक पुलिस में सिपाही गोविंद यादव बुधवार रात को शादी समारोह में गए थे।चोरों ने लोहे का गेट काटने का प्रयास किया। आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए तो चोर भाग गए। 

डी-37, न्यू आगरा निवासी मुरली जूता कारोबारी हैं। उनकी दो मंजिला कोठी है। बुधवार रात को चोर ने पहली पर लगी खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मुरली, उनकी पत्नी और बेटी अलग कमरे में सो रहे थे। 
विज्ञापन

भाग निकले चोर

चोर ने अलमारी से तकरीबन पांच लाख रुपये के आभूषण और अन्य सामान निकाल लिया। मुरली के पड़ोस में आगरा कालेज के प्रधानाचार्य का घर है। 

गुरुवार तड़के तकरीबन 3:30 बजे प्रधानाचार्य के घर के चौकीदार ने चोर को देखकर शोर मचा दिया। इस पर चोर भागने लगा। चौकीदार ने पीछा किया, लेकिन चोर छत से कूदकर भाग निकला। 

चोर ने घर में रखे आइसक्रीम और बादाम भी खाए। पुलिस को तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा का कहना है कि कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की तलाश की जा रही है। 

 सेवला, थाना सदर में राहुल गुप्ता की मोबाइल की दुकान है। बुधवार रात दो बजे चोरों ने दुकान का शटर उठा दिया। इसके बाद दुकान में रखे मोबाइल और नकदी चोरी कर ली। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में छह चोर कैद हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें