आगरा में एक बेटी को उसके ही माता-पिता ने दो अप्रैल से घर में कैद कर दिया था। फेसबुक के जरिए युवती ने समाजसेवी नरेश पारस को आपबीती बताई। समाजसेवी ने 181 की टीम को युवती के विषय में जानकारी दी।
देर रात युवती को रेस्क्यू करके केंद्र लाया गया। काउंसलिंग में माता-पिता ने युवती को घर वापस ले जाने से साफ इनकार कर दिया। मामला सदर थाना क्षेत्र की युवती का है।
गुरुवार को युवती ने काउंसलर्स को बताया कि 17 साल की उम्र में माता-पिता ने दस साल बड़े उम्र के युवक से शादी कर दी थी। शादी के बाद युवक की गलत हरकतों और शारीरिक शोषण की जानकारी दी।
मां ने आम बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। जैसे-तैसे 2017 में युवक से छुटकारा पाने के लिए केस दर्ज किया और माता-पिता के घर आ गई। तभी से माता-पिता ने कई बार जान से मारने की कोशिश की।