करहल। नगला मांझ स्थित प्राथमिक कृषि ऋण समिति बी-पैक्स बमटापुर के गोदाम के ताले तोड़ कर शनिवार रात चोर डीएपी की करीब एक लाख रुपये से अधिक की बोरियां चोरी कर ले गए।
समिति के सचिव प्रबल प्रताप ने बताया कि सुबह कर्मचारी ने उन्हें सूचना दी कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है l गोदाम पहुंचकर देखा तो डीएपी की रैक में कुछ बोरियां कम हैं। स्टॉक चेक करवाया तो 27 बोरी डीएपी, तीन पेटी नैनो डीएपी और सात पेटी नैनो यूरिया कम मिली l चोर करीब 1.17 लाख से अधिक कीमत की डीएपी चुरा कर ले गए हैं। समिति के सचिव ने बताया कि करीब एक साल पले भी इसी तरह से ताले तोड़ कर चोर कंप्यूटर आदि सामान चोरी कर ल गए थे। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।