फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठ बाजार की दो दुकानों सहित तीन स्थानों पर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात तीन स्थानों पर हाथ साफ किए। रामलीला प्रांगण स्थित काठ बाजार में दो दुकानों की दीवार काटकर इलेक्ट्रॉनिक मशीनों के साथ अन्य सामान और बाईपास रोड स्थित क्लब चौराहे पर एमबी तड़का होटल से सामान पार कर ले गए। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना उत्तर के ओझा नगर निवासी रमेशचंद्र रामलीला मैदान स्थित काठ बाजार में लकड़ी के सामान तैयार करने की दुकान हैं। शनिवार शाम वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चले गए थे। देररात चोरों ने दुकान की दीवार काटकर 25 हजार रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ अन्य सामान चोरी कर लिया।
इसके बाद चोरों ने काठ बाजार में ही ओझानगर निवासी धीरज की दुकान की दीवार भी काट दी औश्र काठ को ठीक करने वाली बिजलीचलित मशीनों को चोरी कर ले गए। रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर रमेशचंद्र और धीरज को मामले की जानकारी हो सकी। पीड़ित दुकानदारों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इधर, फिरोजाबाद क्लब चौराहा स्थित एमबी तड़का भोजनालय पर शनिवार रात चोरों ने प्रवेश कर लिया। चोर होटल से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। होटल संचालक सुनील कुमार निवासी नगला बरी का चौराहा रविवार सुबह होटल पहुंचा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि चोरी की घटनाएं संज्ञान में आई हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें