फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की जगह परीक्षा देने वाले युवक को पुलिस ने भेजा न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक युवक को चाचा की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने युवक को पुलिस हिरासत में दे दिया है। मंगलवार को पुलिस ने युवक का चालान करते हुए न्यायालय भेजा, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को द्वितीय पाली में जीवविज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक डॉ. दिनेश कुमार को छात्र राघवेंद्र के नाम से परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी पर शक हुआ त्रो पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम सनोज बताया। छात्र ने बताया कि वह अपने चाचा की जगह परीक्षा दे रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार ने सनोज को पुलिस हिरासत में सौंपते हुए तहरीर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने सनोज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालान कर न्यायालय भेजा। इंस्पेक्टर पहलवान सिंह ने बताया कि युवक को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें