फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना में डूबे युवक का आठ दिन बाद भी पता नहीं, घरवालों को दोस्त पर शक

Tue, 02 Jun 2026 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बटेश्वर। तीर्थ स्थल बटेश्वर में गंगा दशहरा पर्व पर यमुना नदी में डूबे इरादतनगर क्षेत्र के श्यामलाल की बगिया (ककुआ) निवासी साहिल (22) का आठ दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला है। यमुना में पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए गए सभी सर्च अभियान अब तक नाकाम साबित हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, साहिल के परिजन ने उसके साथ आए पांच दोस्तों की भूमिका पर संदेह जताया है। घरवाले के शक जताने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस ने संदेहास्पद दोस्तों के मोबाइल काल डिटेल्स को खंगालना शुरू कर दिया है। मामले की तह तक जाने के लिए बटेश्वर चौकी पुलिस जानकारी जुटाने साहिल के गांव ककुआ भी पहुंची। पुलिस वहां से उसके दोस्तों के मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग और अन्य जानकारियां जुटा रही है। चौकी प्रभारी का कहना है की मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें