फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीसरे दिन भी जोश से भरा रहा यूथ बास्केटबाल कैंप

विज्ञापन
बास्केटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। जिला बास्केटबाल संघ आगरा के तत्वावधान में सेंट एंथोनी जूनियर कॉलेज, बालूगंज में आयोजित जिला यूथ बालिका बास्केटबाल प्रशिक्षण शिविर का तीसरे दिन भी उत्साहपूर्ण रहा। खिलाड़ी पूरे जोश के साथ कोर्ट पर उतरीं और फिटनेस से लेकर बाल कंट्रोल, ड्रिब्लिंग, पासिंग, शूटिंग और मैच रणनीति का गहन अभ्यास किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक राहुल सक्सेना और श्यामवीर सिंह ने खिलाड़ियों को खेल की तकनीकी बारीकियों के साथ टीम संयोजन और मैच परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन के गुर भी सिखाए। जिला बास्केटबाल संघ के सचिव डॉ. हरी सिंह और संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने बताया कि 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद टीम का चयन किया जाएगा। यही टीम 22 से 28 जुलाई तक नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली प्रदेशीय यूथ बास्केटबाल चैंपियनशिप में आगरा का प्रतिनिधित्व करेगी। शिविर का उद्देश्य बालिका खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
शिविर में दीपिका चौहान, हर्षित चौहान, दीक्षा बघेल, नायशा गर्ग, आद्या यादव, शिवांगी जैन, हर्षिका सोलंकी, ईशा, मंदाकिनी तिवारी, नंदिनी, तनीषा बघेल, रोहिणी, खुशी, प्रियांशु भगोर, मनु वर्मा, आराध्या अवरल, अमृता मौर्य, अनि झा, राशि, कमलप्रीत और अवंतिका नायर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें