फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए युवक को मारी थी गोली

Sun, 21 Jun 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: रूपपुरा में प्रदीप मिश्रा की हत्या के बाद संतोषी माता मंदिर पर पसरा खौफ
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के रूपपुरा गांव में 18 जून को संतोषी माता के मंदिर में आरती करते समय रंजिशन गोली मार कर प्रदीप मिश्रा (42) की हत्या की गई थी। मृतक के भाई अवधेश मिश्रा ने गांव के कन्हैयालाल पाराशर, उनके बेटे सोमेश पाराशर, जैतपुर के श्याम नौपुत्रा, सत्यम पुरोहित को हत्या में नामजद कराया था। एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि शनिवार को फतेहपुरा तिराहे से जैतपुर के सत्यम पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि पिछले साल फरवरी माह में प्रदीप मिश्रा ने सोमेश पाराशर के पिता कन्हैयालाल पाराशर को गांव के लोगों के सामने पीटकर बेइज्जत किया था। तभी से सोमेश पाराशर पिता के अपमान का बदला लेने की ठान चुका था। सत्यम पुरोहित ने बताया कि वह सोमेश पाराशर, श्याम नौपुत्रा आपस में दोस्त हैं। 18 जून को संतोषी माता मंदिर में आरती करने आए प्रदीप मिश्रा की सोमेश पाराशर ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसीपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

भागवत कथा स्थल से मंदिर तक सन्नाटा
प्रदीप मिश्रा की हत्या की वारदात के तीसरे दिन शनिवार को भी रूपपुरा गांव में भागवत कथा पांडाल से लेकर संतोषी माता मंदिर तक खौफनाक सन्नाटा पसरा रहा। डर और दहशत का आलम ये है कि भागवत कथा को बीच में ही स्थगित कर दिया है। मंदिर में भी संध्या आरती करने को माता के भक्त नहीं जुट पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें