फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा स्थित चंबल नहर से घर जा रहे मल्लन टूला के अजय पर रविवार को दिन में करीब तीन बजे बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। चीख-पुकार पर लोगों के दौड़ने पर हमलावर अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मल्लन टूला निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि पिनाहट चंबल नहर के पंप हाउस के पास चार बाइकों पर करीब 12 लोगों ने उसे रोक लिया। गालियां देने लगे। विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। डंडों से भी पिटाई की। जान बचाने के लिए वह चीखते-चिल्लाते भागा। लोगों के दौड़ने पर हमलावर भागे।
इस दौरान हमलावरों की बाइकें छूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बाइकों से हमलावरों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें