कासगंज। ढोलना के क्षेत्र के गांव इखौना में शनिवार देर रात युवक ने बरामदे में गमछा से फंदा लगा लिया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव इखौना निवासी धर्मेंद्र (40) ने शनिवार रात गमछा से फंदा लगा लिया। उसकी मौत हो गई। जानकारी पर मां बुद्धा देवी की चीख निकल गई। जानकारी पर पड़ोसी पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से जानकारी की। ग्रामीणों की मदद से शव फंदे से उतरवाया।
मृतक के चाचा कंचन सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र की पत्नी मिथलेश दो बेटियां चंचल और यति के साथ मायके में रहती है। बड़ा बेटा अर्जुन दादी बुद्धा देवी के साथ गांव में रहता है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि फंदा लगाने से युवक की मौत हुई है।