मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव बरहट निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिला अस्पताल में युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मांग पर अस्पताल प्रशासन ने शव के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना भेजी है।
गांव निवासी स्व. राकेश मिश्रा के 25 वर्षीय पुत्र अंकित मिश्रा को बुधवार की दोपहर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ईएमओ डॉ. जेजे राम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन का कहना है कि युवक पिछले कुछ दिन से परेशान था। मंगलवार की शाम उसने नींद की गोलियां ली। बुधवार की सुबह युवक की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।