फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर से लटककर युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव हाजीपुर में शनिवार की सुबह गांव के बाहर टावर से एक शव लटका मिला। युवक शुक्रवार को पत्नी के साथ बहन की ससुराल आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जिला इटावा के थाना ऊसराहार के गांव सोतना निवासी बबलू (38) शुक्रवार को पत्नी के साथ थाना कुर्रा क्षेत्र के गंाव हाजीपुर स्थित बहन की ससुराल आया था। हाजीपुर निवासी नीरज के साथ बबलू की बहन की शादी हुई है। शाम के समय बबलू पत्नी के साथ गांव के बाहर मंदिर पर पूजा करने गया था। पूजा करने के बाद उसने पत्नी को घर भेज दिया और कुछ देर बाद आने की बात पत्नी से कही। जब बबलू रात को घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला।
शनिवार को सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर टावर से एक शव लटका देखा तो गांव में सूचना दी। टावर से शव लटका होने की जानकारी होते ही नीरज के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। नीरज ने पुलिस को बताया कि बबलू कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें