बाह: पथवारी माता मंदिर बाह पर भागवत कथा
बाह। पथवारी माता मंदिर बाह पर चल रही भागवत कथा में बुधवार को दूसरे दिन प्रवचन करते हुए बाल विदुषी राधा शास्त्री ने ध्रुव चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ध्रुव चरित्र युवाओं को अपने जीवन में प्रेम, संस्कार, और सद्भाव अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहें तथा नियमित रूप से कथा सुनने की आदत डालें, जिससे उनका चरित्र निर्माण और नैतिक विकास हो सके।
उन्होंने कहा बच्चों में अच्छे संस्कार बचपन से ही डाले जाने चाहिए, क्योंकि बचपन कच्ची मिट्टी के समान होता है। जीवन में कितनी भी विपरीत परिस्थितियां आएं, अपने संस्कारों को नहीं छोड़ना चाहिए। परीक्षत महंत रामदास महाराज ने श्रद्धालुओं को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ ही संस्कार देने की शपथ दिलाते हुए कहा कि सनातन की जड़ें मजबूत करने के लिए हमें बच्चों को अपनी प्राचीन संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।