फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खुशी का दिन आया है, मन हर्षाया है....भक्ति सागर में डूबे श्रद्धालु

विज्ञापन
बाह: जैतपुर के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान में सांस्कृतिक प्रस्तुति
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन जयपुर के आचार्य सम्मेद जैन शास्त्री ने कहा कि अपने शौक, मनोरंजन, स्वाद व सुविधा के लिए पशु-पक्षियों का शिकार मनुष्य के लिए अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। पशु-पक्षियों के अभाव में हरी-भरी धरती रेगिस्तान बनती जा रही है। सिद्ध भगवान पूर्ण रूप से शुद्ध, निष्कलंक और अनंत गुणों के धनी हैं। उनके गुणों की आराधना करने से भक्तों के मन-वचन-कर्म पवित्र होते हैं। सिद्ध भगवान के गुणों का स्मरण और विधान करने से आत्मा पर चढ़े आठ कर्मों का नाश होता है।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान के अभिषेक, शांतिधार एवं नित्य पूजा के बाद सिद्ध परमात्मा की महिमा, आत्म-कल्याण और कर्मों के क्षय पर विशेष जोर दिया। वहीं सांध्य वेला में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में धर्म और अध्यात्म की बयार बही। खुशी का दिन आया है, मन हर्षाया है.... जप लो गुरु नाम की माला.. भजन पर श्रद्धालु भक्ति के सागर में डूबे रहे। इस दौरान महेश कुमार, प्रताप जैन, बबीता जैन, सुनीता, संध्या, नीतू जैन, दीक्षा जैन, खुशी जैन, अक्षिता, कंचन, आकांक्षा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें