फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मायके आई महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 24 Nov 2024 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कुरावली के गांव चांदपुर में मोनिका की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर मायके आई महिला ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। जिस वजह से जान दे दी। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टर्माटम कराया।
विज्ञापन

गांव चांदपुर निवासी दलवीर सिंह ने पुत्री मोनिका की शादी थाना औंछा क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी देवेंद्र सिंह के साथ की थी। रविवार की सुबह मोनिका का शव मायके में फंदे पर लटका मिला। मृतका के परिजन ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति व अन्य ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित करते आ रहे थे। तीन दिन पूर्व मोनिका की गोद से एक साल का पुत्र छीन लिया और गांव अचलपुर के पास छोड़ कर चले गए थे। ससुरालीजन की प्रताड़ना से तंग आकर ही मोनिका ने खुदकुशी का रास्ता चुना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें