फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरातियों और टोल कर्मियों के बीच मारपीट मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Nov 2024 10:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। नवीगंज टोल प्लाजा पर बरात के वाहनों को बिना टोल टैक्स दिए निकाले जाने पर कर्मियों और बरातियों के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में बिछवां शिवम गुप्ता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की देर शाम परिवार सहित शादी कार्यक्रम में जा रहे थे। टोल प्लाजा पर गाड़ी निकालने के लिए टोल कर्मी को 500 रुपये दिए लेकिन बाकी रुपये वापस नहीं लौटाए। रुपये वापस मांगने पर अपने 25-30 टोल कर्मी साथियों के साथ मिलकर पिटाई की। परिवार की महिलाओं से अभद्रता करते हुए सोने की चेन व मोबाइल छीन कर ले गए।
दूसरे पक्ष से टोल कर्मी सनोज कुमार निवासी पुरैया ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शुक्रवार की देर शाम स्कार्पियो सवार शिवम गुप्ता आदि से टोल टैक्स मांगने पर विवाद किया। गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में साथी राघवेंद्र सिंह, अनिकेत, अमित आदि घायल हुए। बरातियों ने टोल पर लगे कैमरे भी तोड़ दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाबा महाकाल के लिए भिलाई के भक्त ने बना दी 25 लाख की रजत पालकी, दान दाता ने नाम रखा गुप्त, पालक

बाबा महाकाल के लिए भिलाई के भक्त ने बना दी 25 लाख की रजत पालकी, दान दाता ने नाम रखा गुप्त, पालक

बाबा महाकाल के लिए भिलाई के भक्त ने बना दी 25 लाख की रजत पालकी, दान दाता ने नाम रखा गुप्त, पालक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें