फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला ने एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की दी चेतावनी

Sat, 01 Jun 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। खुलेआम घूम रहे आरोपी धमका रहे हैं। पीड़िता ने मुख्य सचिव को पत्र भेज कर कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होती तो वह छह जून को एसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने पर विवश होगी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने मुख्य सचिव, डीजीपी उत्तर प्रदेश, महिला आयोग, एडीजी आगरा, आईजी और एसपी मैनपुरी को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि गांव ग्वालटोली के रहने वाले शीलेश कुमार, बिजेंद्र और सोने के खिलाफ छेड़छाड़, जातिसूचक गालियां देते हुए पीटने का मुकदमा दर्ज कराया है। उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज हो चुके हैं। आरोपी बिजेंद्र का कई पुलिसकर्मियों से संपर्क है। इस कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। बिजेंद्र धमकी देता है कि मुकदमा वापस ले लो नहीं तो तुझे और बच्चों को जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें