फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिल माफी योजना में पंजीकरण कराएं

Sat, 01 Jun 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नलकूप उपभोक्ताओं के लिए बिल माफी की योजना में पंजीकरण कराने का अंतिम मौका है। यह योजना जून में समाप्त हो जाएगी। जिन उपभोक्ताओं का मार्च 23 तक का बिल जमा है। वह अपने घरेलू संयोजन की एवं बिल संबंधी सूचना अपने खंड/उपखंड में देकर अपना पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता रविप्रताप ने बताया कि जिन निजी नलकूप संचालकों ने 31 मार्च 2023 तक का बिल का भुगतान नहीं किया है। वह अगर 31 मार्च तक का एकमुश्त भुगतान करते हैं तो 100 प्रतिशत तीन किश्तों में 90 प्रतिशत एवं छह किश्तों में 80 प्रतिशत सरचार्ज में छूट मिलेगी। नलकूप पर मीटर स्थापित होना जरूरी है। खंड प्रथम में पांच नलकूप कनेक्शन पर 5.43 लाख, खंड द्वितीय में 8749 निजी नलकूप कनेक्शन धारकों पर 46.34 करोड़, खंड तृतीय में 7195 निजी नलकूप कनेक्शन धारकों पर 19.46 करोड़ रुपये बिल वकाया है।





चकरोड खुलवाने की मांग

किशनी। हरचंदपुर कुसमरा निवासी सूरज सिंह ने एसडीएम से शिकायत की है। कहा है कि चकरोड एवं सरकारी नाली लंबे समय से बंद पड़े हैं। इस कारण आने-जाने में गांव के लोगों को परेशानी होती है। लेखपाल के माध्यम से नाली और चकरोड खुलवाने की मांग की है। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक से जांचकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन






चकरोड तोड़कर बना दिए पक्के पिलर

किशनी। धरमपुर के रहने वाले वीरेंद्र सिंह ने एसडीएम से शिकायत में कहा है कि खेत के पास एक चकरोड है। कुछ लोगों ने चकरोड को तोड़कर अपना खेत बढ़ा लिया है और उसमें पिलर बना दिए हैं। आने जाने के लिए रास्ता कम रह गया है। उसने चकरोड की पैमाइश कराने की मांग की है। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को जांच कर आख्या देने को कहा है।





सुमंगला योजना के नाम पर की लाखों की ठगी

घिरोर। सुमंगला योजना के तहत एक नटवरलाल ने दो गावों में लोगों से लाखों की ठगी की है। शनिवार को कोसमा हिनूद तथा कोसमा मुसलमीन की आशाओं ने गांव गांव जाकर लोगों को बताया कि सुमंगला योजना के माध्यम से कन्याओं को स्कूल में प्रवेश के दौरान बीस हजार तथा इक्कीस वर्ष पूरे होने पर शादी के लिए दो लाख रुपए देने का प्रावधान हो गया है।
प्रधान अखिलेश यादव सहित ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया उसने अपना नाम अनुराग निवासी पहाड़पुर, बेलाहार कुरावली तथा दूसरे ने अपना नाम राजीव कुमार बताया। भीड़ जमा होने पर दोनों मौके से भाग गए। पीडि़त इरफान मिर्जा, सलमान खान, हाशिम खान, कमरुद्दीन खान,नौशाद खान, जुल्फिकार खान, वकील खान, औसब खान, हनीफ खान, नदीम खान ने थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें