फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को छोड़ खुदकुशी की बात कह कर गायब हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पति से चल रहे विवाद से परेशान एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़ कहीं लापता हो गई। उसने घर से जाने से पहले अपने कुछ वीडियो भी बनाए। इसमें वह खुदकुशी की बात कह रही है। बच्चों से अपना ख्याल रखने को कह रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के भावंत चौराहे के पास रेखा पत्नी अमर सिंह करीब डेढ़ वर्ष से दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही हैं। उसका पति से कुछ विवाद चल रहा है, इसके चलते वह खुद ही मेहनत मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करती आ रही हैं। रेखा का मायका थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पतारा में हैं। शनिवार सुबह महिला कहीं गायब हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने घर पर रेखा का मोबाइल देखा। जब मोबाइल चेक किया तो उसमें कुछ वीडियो थी।
इसमें रेखा ने बच्चों को काफी देर तक अपना ख्याल रखने की बात कही। साथ ही पति व जेठानी से हुए विवाद को लेकर परेशान रहने की बात कही। उसके साथ बच्चे भी रोते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। आसपास के नहर आदि पर निगरानी शुरू कराई गई। इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप ने बताया इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वीडियो के आधार पर महिला के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें