फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला मौसम, सुबह छाया रहा घना कोहरा

विज्ञापन
13एमएनपी-16-शहर में कोहरे के बीच गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। फरवरी की शुरुआत से ही साफ हुए मौसम ने शनिवार को एक बार फिर करवट बदल ली। सुबह घना कोहरा छाया रहा इससे सर्दी का अहसास भी अधिक रहा। इस कारण वाहनों की रफ्तार भी थमी रही। दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को कोहरा और सर्दी से राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। इससे सर्दी का अहसास भी रोज की अपेक्षा अधिक रहा। अधिकतम तापमान जहां 26 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कोहरा देखकर मौसम साफ होने की उम्मीद कम ही लग रही थी, लेकिन दिन में अच्छी धूप खिली तो लोगों को सर्दी से राहत मिल गई। इससे मौसम में भी गर्माहट रही। शाम को फिर एक बार गलन ने लोगों को सर्दी का अहसास कराया। फसलों के लिहाज से सर्दी या कोहरा फायदेमंद है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी सप्ताह में मौसम सामान्य ही रहेगा। इसमें बहुत बदलाव नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें