फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज कांड: पटरी पर लौटने लगा ग्रामीणों का जनजीवन, बढ़ी चहल कदमी

विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम नगला धीमर व भिकारी के लोग मुख्य मार्ग पर खड़े होकर चर्चाएं कर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा क्षेत्र में सिपाही की हत्या के बाद गांव नगला धीमर व भिकारी के ग्रामीणों में छाई खामोशी अब टूटने लगी है। गांवों में चहल कदमी बढ़ने लगी है। चौपालों पर भी चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद से ग्रामीण डरे सहमे थे और उनकी जुबां पर खामोशी थी। वह कुछ भी कहने से कतराते नजर आए। लोग केवल दैनिक जरूरतों के कामों में व्यस्त हैं, वह भी सीमित समय में गांव गलियों की रौनक सामान्य दिनों की अपेक्षा कम हो गई।
लेकिन जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है, ग्रामीणों का जनजीवन भी सामान्य दिनों की तरह वापस लौटा जा रहा है। गांव में चहल कदमी हैं और चौपालों पर चर्चाएं हैं लेकिन अपरिचित के सामने ग्रामीण कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीण अपने पशुओं की देखभाल के अलावा खेती बाड़ी के काम में जुटे हैं। इस घटना को लेकर अंदरखाने उनमें कहीं न कहीं डर है। शनिवार को गांव नगला धीमर और भिकारी में लोग गलियों से गुजरते दिखाई दिए। कोई अपने पशुओं को पानी पिला रहा था तो कोई चारा खिला रहा था। महिलाएं भी अपने दैनिक कार्यों को करती दिखाई दीं। हालांकि इन दोनों ही गांवों में पुलिस की अभी भी पहरेदारी है। पुलिस की टीमें समय समय पर इन ग्रामों में गश्त कर रही हैं।

कासगंज के सिढ़पुरा में पहुंचे पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां का जमाववाड़ा।- फोटो : KASGANJ

कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम नगला धीमर व भिकारी के लोग मुख्य मार्ग पर रोजमर्रा के काम निपट- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें