फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस लाइन बिछाते समय पानी की लाइन टूटी, मकान बैठा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में बुधवार को गैस लाइन बिछाते समय पानी की लाइन टूट गई। जिससे शहर के विभिन्न मोहल्लों के छह हजार घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं लाइन टूटने से एक मकान भी बैठ गया। नगर पालिका ने बिना अनुमति के गैस लाइन बिछाने वाली संस्था को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका की बिना अनुमति के कुछ संस्थाओं द्वारा गैस लाइन और टेलीफोन लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिस दौरान आए दिन पानी की लाइन टूट रही है। बुधवार की दोपहर मोहल्ला गाड़ीवान में गैस लाइन बिछाते समय पानी की लाइन तोड़ दी गई जिससे गाड़ीवान निवासी सतेंद्र सिंह का मकान बैठ गया। जानकारी होते ही नगर पालिका की टीम कार्यालय अध्यक्ष वरुण मिश्रा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पानी की सप्लाई को मकान को देखते हुए बंद कराया गया। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया है। पानी की सप्लाई बाधित होने के चलते शहर के मोहल्ला गाड़ीवान, शरावग्यान, आगरा रोड, महमूद नगर आदि क्षेत्रों के लगभग छह हजार घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें