फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जुड़वाने पहुंचे एसडीओ-जेई को ग्रामीणों ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इटाहरी में हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ने के लिए पहुंचे एसडीओ एवं जेई को ग्रामीणों ने लौटा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मकानों के ऊपर से जा रही लाइन को हटाने के बाद ही तार को जोड़ने दिया जाएगा। मांग न मानने पर फीडर को बंद करने की भी धमकी दी गई। सूचना पर कांग्रेस नेता धर्मसिंह यादव गांव पहुंचे और उन्होंने डीएम को ज्ञापन देने की बात कही।
विज्ञापन

थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इटाहरी में मकानों के ऊपर होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार बृहस्पतिवार को मकानों के पर टूटकर गिर गया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर तार जोड़ने पहुंचे लाइनमैन को लौटा दिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने मकानों के ऊपर से जा रही लाइन को हटाने की मांग की थी। शुक्रवार को एसडीओ योगेश कुमार एवं जेई बलराम गुप्ता गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया।
हालांकि ग्रामीणों ने किसी भी कीमत पर तार न जोड़ने देने की बात कही। ग्रामीणों के विरोध के बाद अधिकारी लौट गए। सूचना पर कांग्रेस नेता धर्मसिंह यादव मौके पर पहुंच गए। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांव में आए दिन तार टूटकर गिर जाता है। लाइन को हटाने के लिए पहले डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के नीचे ग्रामीणों ने अपने मकान बना लिए हैं। बृहस्पतिवार को तार टूटने के बाद ग्रामीण उसे जोड़ने नहीं दे रहे हैं। जेई एवं एसडीओ ने शुक्रवार को ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। एसडीएम के साथ उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। तार नहीं जोड़े जाने के कारण एक दर्जन से अधिक ट्यूवबेल बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

---- शीतल प्रसाद, एक्सईएन विद्युत, जसराना ----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें