फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उत्तर प्रदेश निर्यात सम्मेलन में उत्पाद की जरूरत पर होगा मंथन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश निर्यात सम्मेलन का पोस्टर लॉन्च
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश निर्यात सम्मेलन 9 जनवरी से फतेहाबाद रोड स्थित होटल में शुरू होगा। ये दो दिन तक चलेगा। इसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल के 600 से अधिक निर्यातक शामिल होंगे। इसमें निर्यात को बढ़ावा देने के साथ ही उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, अनुदान की जानकारी देने के साथ ही विदेशों में उत्पाद की जरूरत पर मंथन होगा।
विज्ञापन

कमला नगर स्थित कार्यालय में निर्यात सम्मेलन का पोस्टर जारी करते हुए उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि यूपी से 1.86 लाख करोड़ रुपये का निर्यात होता है। इसको दोगुना करने का लक्ष्य है। एक्सपो में निर्यातकाें को उत्पाद की गुणवत्ता, पैकेजिंग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
एमएसएमई के संयुक्त आयुक्त अनुज कुमार ने बताया कि और आगरा-अलीगढ़ मंडल से 8-10 हजार करोड़ रुपये का निर्यात हो रहा है। इसमें पेठा, जूता, कांच, चावल, हींग, हार्डवेयर, फर्नीचर, मार्बल-स्टोन आइटम, गारमेंट, सेनेटरी फिटिंग, कारपेट समेत कई उत्पाद हैं। इनमें अकेले आगरा से 6000 करोड़ रुपये का निर्यात है। एक्सपो में सरकारी योजनाओं, अनुदान, ओडीओपी की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल ने बताया कि आगरा-अलीगढ़ मंडल में कई ऐसे उत्पाद हैं, जिनका निर्यात संभव है। जानकारी के अभाव में ये नहीं हो पा रहा है। इसमें नए उत्पादों को भी निर्यात करने के बारे में बताया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि एक्सपो में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, विदेशी व्यापार महानिदेशालय के अलावा 15 से अधिक व्यापारिक संगठन भी भाग ले रहे हैं। इसमें युवाओं को उद्यम स्थापित करने, बाजार की मांग, जरूरत की जानकारी के साथ उद्यमियों की समस्याओं पर भी मंथन होगा। उद्यमी नितिन गोयल ने बताया कि एक्सपो से निर्यात बढ़ने से उद्यम और रोजगार भी बढ़ेगा। आयोजन की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें