शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
आगरा। कुरैश वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अनवरी नीलोफर गर्ल्स इंटर कॉलेज मंटोला में सोमवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। करीब 300 मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. जीयू कुरैशी, नेत्र विभाग की डॉ. आयुषी और डॉ. गुप्ता ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। महामंत्री मो. आरिफ ने बताया कि शिविर में लोगों की आंखों की जांच कर निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। इस मौके पर डॉ. दीक्षा, डॉ. आयुषी, राजेश सिंह, अफसर फारूकी, हाजी यमीन, हाजी आबिद, शरीफ कुरैशी, अदनान कुरैशी, विरासत हुसैन, जिलानी कुरैशी, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद खालिद और मोहम्मद आसिफ आदि मौजूद रहे।