फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खसरे का टीका लगाने घर पहुंचेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पांच साल तक के बच्चे को तेज बुखार आ रहा है। शरीर पर लाल दाने-चकत्ते भी हो रहे हैं। ये खसरा हो सकता है। ऐसे लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर जाकर बच्चों को टीका लगा रही है। ऐसे लक्षण मिलने पर 0562-2600412 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि खसरा के लक्षण मिलने पर टीम घर जाकर जांच करेगी और इसमें बीमारी की पुष्टि होने पर खसरा का टीका लगाने के साथ ही विटामिन ए की खुराक भी पिलाएगी। बीते 25 जनवरी से कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सूचना मिलने पर टीम बच्चे और पिता का नाम, क्षेत्र का नाम, मोबाइल नंबर नोट करते हुए बच्चे में कब से लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसकी रिपोर्ट भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें