फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी पहुंची पर्यटन विभाग की टीम, किले का तैयार किया नक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को लखनऊ से पर्यटन विभाग की टीम मैनपुरी पहुंची। टीम ने महाराजा तेजसिंह के किले पर पहुंचकर स्थिति देखी। साथ ही किले का नक्शा भी तैयार किया है। इससे अब जल्द ही किले की मरम्मत होने की उम्मीद जगी है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर किले के संरक्षण की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन

मैनपुरी सदर सीट से विधायक जयवीर सिंह को योगी मंत्रिमंडल में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनने के बाद उन्होंने मैनपुरी स्थित महाराजा तेजसिंह का किला और मां शीतला देवी मंदिर के संरक्षण और उसे विकसित करने के आदेश दिए हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को लखनऊ से पर्यटन विभाग की एक टीम महाराजा तेजसिंह के किले पर पहुंची। टीम ने पहले पूरे किले का भ्रमण का भौति स्थिति देखी। इसके बाद पूरे किले का नक्शा तैयार करने के लिए ड्रोन के माध्यम से नक्शा तैयार किया। नक्शा बनाने के बाद टीम ने ये आंकलन किया कि कौन से हिस्से अधिक क्षतिग्रस्त हैं और उन्हें कैसे सही किया जा सकता है। पूरे दिन किले में काम करने के बाद टीम लखनऊ वापस लौट गई।
शनिवार को फिर आएगी टीम
पर्यटन विभाग की टीम शनिवार को एक बार फिर मैनपुरी पहुंचेगी। टीम द्वारा किले के बाकी बचे कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही शीतला देवी मंदिर का भी भ्रमण कर उसके विकास के लिए खाका तैयार किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन को भी पर्यटन विभाग ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें