फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर चुनने में छात्रों की दुविधा हुई दूर

Mon, 09 May 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
करियर चुनने में छात्रों की दुविधा हुई दूर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के बाद अधिकांश छात्रों की यही उलझन, करियर बनाने को कौन सा कोर्स चुनें। अमर उजाला के लक्ष्य-16 कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पढ़ाई के तमाम विकल्प बता उनको उलझन से निकाला। सर्व एसआरके मॉल में दो दिवसीय एजूकेशनल करियर इवेंट में सैकड़ों छात्रों को मनमाफिक कोर्स की जानकारी मिली। करियर काउंसलर ने कोर्स, यहां तक कि पढ़ाई बाद जॉब तक की जानकारी दी। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए यहां उसी पैटर्न पर परीक्षा कराई। इसमें दस शहरों के इतने ही सफल परीक्षार्थियों को 25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। करियर इवेंट में 18 विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों ने स्टाल लगाए, जिन पर छात्रों ने प्रवेश और फीस के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


इनकी भूमिका खास
इवेंट की मुख्य प्रायोजक ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून है। हीरो, जीएल यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी और एच.पी. सह प्रायोजक रही। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, आर्या कालेज, पीपुल्स यूनिवर्सिटी, होराइजन क्लासेज, ईशान कालेज, माही इंटरनेशनल स्कूल, एसजीआई, डा. एमपीएस कालेज, एपटेक एविएशन, जीएनआईओटी, बीएफआईटी, दून बिजनेस स्कूल भी सहयोगी हैं।

क्विज में जीते उपहार
इसरो क्या है, मिसाइल मैन किसे कहा जाता है। ऐसे तमाम सवाल विद्यार्थियों से पूछे गए। सही जवाब देने वालों को मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से उपहार दिए गए।
विज्ञापन


गुरु बोले, सकारात्मक सोच से मिलेगी मंजिल
इवेंट के गुरु प्रणाम में सेंट एंड्रूज स्कूल के निदेशक डा. गिरधर शर्मा, होली पब्लिक स्कूल डायरेक्टर डा. संजय तोमर, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सुशील गुप्ता, जीडी गोयंका स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए सकारात्मक सोच का मंत्र दिया। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के डा. विशाल सागर, जीएलए के राहुल गोस्वामी, एप्टेक एविएशन एंड हास्पिटिलिटी एकेडमी के शिशिर श्रीवास्तव, दून बिजनेस स्कूल की स्नेहा वडोला और एश्वर्या तोमर ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें